Daily Horoscope
✕

ऑनलाइन क्लास में फटा मोबाइल, छात्र की हालत गंभीर

Webdunia
शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (16:06 IST)
सतना (मप्र)। मध्यप्रदेश के सतना जिले में ऑनलाइन कक्षा के दौरान एक मोबाइल फोन फट गया। इससे 15 वर्षीय एक छात्र गंभीर घायल हो गया। नागौद पुलिस थाने के निरीक्षक आरपी मिश्रा के अनुसार यह घटना सतना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर चंदकुइया गांव में गुरुवार दोपहर को हुई। कक्षा 8वीं का छात्र रामप्रकाश भदौरिया अपने घर से ऑनलाइन कक्षा में शामिल हुआ था और इसी दौरान मोबाइल फोन फट गया जिससे उसके जबड़े में चोटें आई हैं।

ALSO READ: संसद में मोदी सरकार का ऐलान, इसी सत्र में आएगा लड़कियों की शादी की उम्र पर बिल
 
मिश्रा ने कहा कि छात्र को तुरंत सतना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। जब यह घटना हुई तब वह अपने घर पर अकेला था और उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए थे, लेकिन धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि रामप्रकाश के पड़ोसी उसकी मदद के लिए दौड़ते हुए पहुंचे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

LIVE: उत्तराखंड में खाई में गिरी बस, 6 की मौत

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

जब गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए राहुल गांधी, जहां मिले थे राजीव-सोनिया: सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा

अगला लेख