मध्यप्रदेश में सपा, बसपा और निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल

Madhya Pradesh
विकास सिंह
मंगलवार, 14 जून 2022 (11:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव के दौरान भाजपा में विपक्षी एकता में बड़ी सेंध लगाई है। बसपा, सपा के एक-एक विधायक के साथ एक निर्दलीय विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए है। भिंड से बसपा विधायक संजीव कुशवाह, छत्तरपुर जिले के बिजावर विधानसभा सीट से सपा विधायक राजेश कुमार शुक्ला के साथ सुसनेर से निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह भाजपा में शामिल हो गए है। 
 
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजदूगी में तीनों विधायक भाजपा में शामिल हुए है। भाजपा में शामिल होने के बाद संजीव सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा परिवार के ही व्यक्ति ही है लेकिन कुछ भटक गए थे लेकिन आज उन्होंने वापसी कर ली है। संजीव सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनके लिए गर्व का विषय है। 

वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद राजेश शुक्ला ने कहा कि 2018 में उन्हें लगता था कि वह भाजपा से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन लड़ते-लड़ते रह गया था। वह बुंदेलखंड और बिजावर विधानसभा सीट के विकास के लिए भाजपा में शामिल हो रहे है। 

वहीं भाजपा में शामिल होने वाले राणा विक्रम सिंह ने कहा कि 2018 में निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद वह भाजपा के साथ रहना चाहते थे लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने जब बहुमत नहीं होने पर सरकार बनाने से मना कर दिया तो वह भाजपा में शामिल नहीं हुए। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद वह सरकार के साथ रहे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके विधानसभा सीट के विकास के लिए हर संभव मदद दी। 

वहीं तीनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीनों ही विधायक शुरु से भाजपा के साथ काम करना चाहते थे और आज भाजपा परिवार में शामिल हो गए है। गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद तीनों ही विधायक लगातार सत्ता पक्ष के खेमे में ही दिखाई दे रहे थे। राष्ट्रपति चुनाव से पहले तीनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को संख्या बल के आधार पर मजबूत मिलेगी।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख