Hanuman Chalisa

भारत में 18 प्रतिशत घटी कोरोना के नए मरीजों की संख्या, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 50,000 पार

Webdunia
मंगलवार, 14 जून 2022 (10:40 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 6,594 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 4,592 व्यक्तियों ने कोरोना से हराया, महामारी से 10 लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले 14 दिनों में 78 हजार 608 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हजार के पार पहुंच गई। हालांकि देश में कोरोना मरीजों की संख्‍या में सोमवार के मुकाबले 18 फीसदी की कमी आई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 32 लाख 36 हजार 695 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 57 हजार 335 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 771 लोगों की मौत हो गई और 50 हजार 548 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
 
संक्रमण की दैनिक दर 2.05 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.32 प्रतिशत रही। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है। 0.12 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 195.35 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
क्या है महाराष्‍ट्र का हाल: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 1885 नए मामले दर्ज किए गए और 2 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई। राज्य से कोविड-19 से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 79 लाख 12 हजार 462 हो गई जबकि 1 लाख 47 हजार 871 लोग महामारी की वजह से मारे जा चुके हैं। 77 लाख 47 हजार 111 लोग कोरोना का मात दे चुके हैं। राज्य में कोरोना के 17,480 सक्रिय मामले हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

CM योगी का गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद दौरा: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM योगी की सख्त चेतावनी, उत्सव में उपद्रव करने वालों को सात पीढ़ियों तक भुगतना पड़ेगा, मुहर्रम पर भी दिए कड़े निर्देश

अगला लेख