biodatamaker
✕

मोदी सरकार विरोधी सोशल मीडिया एक्टीविस्ट भोपाल से गिरफ्तार, गृहमंत्री ने कहा- तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई...

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। सोशल मीडिया पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मुखर होकर टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया एक्टीविस्ट अभिषेक मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गुपचुप तरीके से भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक की गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने अभिषेक मिश्रा की गिरफ्तारी के तरीके पर सवाल खड़े करते हुए इसे तानाशाही करार दिया है।


अभिषेक की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। गृह विभाग ने अभिषेक की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (एसबी) टीम ने अभिषेक की गिरफ्तारी के समय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन नहीं किया।

दिल्ली पुलिस ने न ही स्थानीय पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी और न ही अभिषेक मिश्रा के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी, जिससे अभिषेक के अपहरण की आशंका उत्पन्न हुई। गृह विभाग के उप सचिव ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर नियम विरुद्ध हुई कार्रवाई की जांच की मांग करते हुए जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मूलतः छतरपुर के रहने वाले अभिषेक के पिता अशोक मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे को भोपाल के कोहेफिजा स्थित घर से कुछ अज्ञात लोग साथ ले गए हैं। इसके बाद अभिषेक मिश्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है और मोबाइल भी बंद है। इस शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने जब जांच शुरू की तो अभिषेक की कंपनी सोशल मीडिया के डायरेक्टर अंशुमान सिंह नेबताया कि अभिषेक को दिल्ली पुलिस की साइबर स्पेशल सेल टीम ने गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि आईटी एक्सपर्ट और कांग्रेस समर्थक अभिषेक मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की एक शिकायत के आधार पर गिफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर सूत्र बताते हैं कि अभिषेक मिश्रा सोशल नेटवर्किंग साइट पर मोदी सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत

फ्लोरिडा में पिया डांडिया ने मारी बाजी, अमेरिकी संसद पहुंचकर रचा इतिहास; क्या है भारत कनेक्शन?

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

US Midterm Election: अमेरिका में ट्रंप को तगड़ा झटका, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स भारी; जानें क्या बोले राष्ट्रपति?

देवास शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार, 5 जिलों में पुलिस का शिकंजा, ड्रग्स माफिया के लिए 2029 का टारगेट तय

अगला लेख