Hanuman Chalisa

बीजेपी को रसगुल्ला न समझें कमलनाथ, ट्रेलर वाले बयान पर शिवराज का करारा पलटवार

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे है वैसे वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अब आमने सामने आ गए हैं। 
 
चौहान ने कमलनाथ के उस बयान पर तगड़ा पलटवार किया है जिसमें उन्होंने बीजेपी के पांच बार के सांसद रामकृष्ण कुसमारिया के कांग्रेस में शामिल होने को ट्रेलर बताया था। भोपाल में मीडिया से बात करते हुए शिवराज ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता बहुत समर्पित हैं और इसलिए वो भाजपा को रसगुल्ला न समझें कि खा जाएंगे।
 
शिवराजसिंह चौहान ने साफ शब्दों में कहा बीजेपी के कार्यकर्ताओं को गर्व है कि उनके नेता पीएम मोदी हैं, जो आगे भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 
 
आंदोलन की दी धमकी : वहीं किसानों के मुद्दे पर शिवराज ने कमलनाथ सरकार को एक बार फिर आंदोलन की धमकी दी है। मीडिया से बातचीत में चौहान ने कहा कि न तो किसानों को कर्ज माफी का पैसा मिल रहा है और न ही उनके धान की खरीदी हो रही है। ऐसे में वो कई बार किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन किसानों की समस्याओं का अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।
 
उन्होंने कहा कि अगर किसानों की समस्या खत्म नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, वहीं शिवराज ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर वो मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात करेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand Rajya Sabha Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

मुख्यमंत्री योगी ने प्राकृतिक खेती में विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया सम्मानित

Ayodhya : कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

अगला लेख