Hanuman Chalisa

सीधी हादसा : शिवराज ने स्थगित किया 'गृह प्रवेशम' कार्यक्रम

Webdunia
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (12:28 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी हादसे के कारण मंगलवार को यहां आयोजित होने वाले 'गृह प्रवेशम' कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा के साथ ही कहा कि उनका पूरा फोकस हादसे के प्रभावितों के राहत एवं बचाव कार्य पर है।

ALSO READ: मध्यप्रदेश के सीधी में बड़ा हादसा, 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 38 शव बरामद
चौहान ने इस संबंध में कहा कि सीधी में हुए हादसे पर वे सुबह 8 बजे से ही लगातार नजर रखे हुए हैं और प्रशासन से सतत संपर्क में हैं। सात लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है और सरकार का प्रयास है कि सभी लोगों को सुरक्षित निकाला जाए। हमने बाणसागर बांध से पानी छोड़ने का कार्य रुकवा दिया है। जलस्तर कम हो रहा है और बस तथा सभी प्रभावितों को निकालने का कार्य जारी है।
 
उन्होंने कहा कि इस हादसे के कारण आज का गृह प्रवेशम कार्यक्रम आयोजित करने का मन नहीं हो रहा है और इसलिए इसे स्थगित किया जा रहा है।

ALSO READ: सीधी बस हादसे पर वेबदुनिया का बड़ा खुलासा, ओवरलोडिंग से हुआ हादसा
मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित 1 लाख से ज्यादा नवीन आवासों में हितग्राहियों के एक साथ गृह-प्रवेश का कार्यक्रम 'गृह प्रवेशम' आज आयोजित होने वाला था। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी जुड़ने वाले थे। हादसे के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
 
मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और पंचायत राज्यमंत्री राम खेलावन पटेल को स्टेट प्लेन से सीधी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। 
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रामपुरनैकिन थाना क्षेत्र में यात्री बस के बाणसागर नहर में गिरने के कारण हुए हादसे में 40 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बाणसागर बांध जलाशय से जुड़ी इस नहर में 20 फुट से अधिक पानी भरा था।

जलाशय से पानी छोड़ने का कार्य बंद कराने के बाद नहर का जलस्तर कम हुआ और राहत एवं बचाव और तेजी से प्रारंभ किए गए। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल

Jantar Mantar गोलीकांड के दावे पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोई गोली नहीं चली, जनता को गुमराह कर रहे

उत्तराखंड की सरकारी नीतियों में शामिल होंगे छात्रों के सुझाव, CM धामी बोले- विद्यार्थी ही करेंगे राज्य और देश का नेतृत्व

सीएम की अगुवाई में उमड़ा जन-समुद्र, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

उन्नाव में करणी सेना की बैठक में EWS, UGC मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

अगला लेख