rashifal-2026

शिवराज बोले- घबराना मत टाइगर अभी जिंदा है... निकल पड़े महिलाओं के आंसू...

Webdunia
गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (09:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 13 साल तक सत्ता संभालने वाले शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर बुधनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई यह चिंता मत करना कि हमारा क्या होगा, मैं हूं ना शिवराज सिंह, टाइगर अभी जिंदा है.... पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के दौरान कई महिला कार्यकर्ताओं के आंखों से आंसू निकल आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी विधानसभा बुधनी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं। कोई काम अगर रुका तो हम लड़कर करवाएंगे। पहले सत्ता में थे तो साइन से काम हो जाता था, लेकिन अब लड़कर होगा। 
सीएम हाउस पहुंचे बुधनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। इस दौरान सरकार जाने के दुख में कार्यकर्ता गले मिलकर रोते भी नजर आए। इसके बाद मंच पर पहुंचे चौहान ने हंसते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान चौहान ने कहा कि मैं अकेला ही शपथ समारोह में पहुंचा, वहां भीड़ चिल्ला रही थी, मामा-मामा एक सेल्फी-एक सेल्फी, अरे, मैंने कहा कि तुम जीते हो, तो लोगों ने कहा दिल तो आपने जीता है।

फिर भावुक अंदाज में कहा कि प्यार जरूर पाया है अपन ने, इस प्यार को कभी भूला नहीं पाऊंगा। आप सब कार्यकर्ताओं से कह रहा हूं, चिंता मत करना अपन कमजोर नहीं हैं। सीएम हाउस में बने इस पंडाल में मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान कई घोषणाएं कर चुके हैं।

कार्यक्रम के अंत में बुधनी से आए लोगों से मिलते हुए वे काफी भावुक हो गए, न केवल शिवराज सिंह चौहान बल्कि उनकी पत्नी साधना सिंह भी आए हुए लोगों से मिलने के दौरान अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

8 साल में दोगुने से ज्यादा बढ़ी यूपी की अर्थव्यवस्था, वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹36 लाख करोड़ तक पहुंचने की ओर अग्रसर है

Tej Pratap Yadav: अनुष्का यादव के मां बनने के दावे पर तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी, गिनाए 5 जयचंदों के नाम

परिवार मानकर प्रदेश की सेवा, 1 दिन की भी छुट्टी नहीं ली, अचानक भावुक हो गई CM पुष्कर धामी की पत्नी

Digital Arrest मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI को पहचान का आदेश; ₹54 हजार करोड़ की ठगी को बताया 'डकैती'

Parliament Session News : लोकसभा स्पीकर को लेकर क्यों गरमाईं सियासत, प्रियंका गांधी क्यों नाराज

सभी देखें

नवीनतम

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवा‍दियों ने कई घरों को फूंका, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, जानिए कैसे हटाया जाता है speaker को

मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने दी जान

असम में सियासी उबाल: हिमंता के 'पाकिस्तानी लिंक' के आरोपों पर गौरव गोगोई का करारा पलटवार, बच्चों के पासपोर्ट पर मचा बवाल

सोना-चांदी सस्ता हुआ: MCX में गिरावट, शहरवार नए रेट चेक करें

अगला लेख