Hanuman Chalisa

इंदौर में Sansad Job Fair का आयोजन 24 मई को, हाथोहाथ मिलेगी हजारों रुपए की नौकरी

Webdunia
शनिवार, 20 मई 2023 (15:05 IST)
इंदौर। इंदौर में 24 मई को एक ऐसा 'जॉब फेयर' (Job Fair) लगने जा रहा है, जहां 10,000 से लेकर 60,000 तक की नौकरी हाथोहाथ मिलेगी। सांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) 'सांसद जॉब फेयर' (Sansad Job Fair) का आयोजन करवा रहे हैं जिसमें 'ऑन द स्पॉट' (on the spot) जॉब ऑफर किए जाएंगे। यह आयोजन ग्रामीण हाट, ढक्कनवाला कुआं पर होगा।
 
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि 'पूरा विश्व कठिन आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रहा है लेकिन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास दर पूरे विश्व में सर्वाधिक है और कई कंपनियां लोगों को नौकरियां देना चाहती हैं।'
 
उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नीतियों से मध्‍यप्रदेश में बिजनेस लगातार तरक्‍करी कर रहा है। पिछले महीनों में कई कंपनियों ने सांसद कार्यालय पर अप्रोच किया था और कहा था कि वे रिक्रूटमेंट करना चाहती हैं और इसी के बाद एक 'जॉब फेयर' की योजना बनी है। इस रोजगार मेले में 20 से ज्यादा कंपनियां शामिल होंगी और वे हाथोहाथ इंटरव्यू लेकर वहीं ऑफर लेटर भी देंगी।
 
इस रोजगार मेले का आयोजन सांसद सेवा संकल्प, स्प्लैश इंडिया, क्वेश सॉल्यूशंस और इन्वेस्ट इंदौर मिलकर कर रहे हैं। वहीं इन्वेस्ट इंदौर, माहेश्वरी समाज, वर्की-को वर्किंग स्पेस, जॉब जत्रा, इंदौर टॉक और टीम नमो शिवशंकर इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

नवीनतम

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

RSS प्रमुख मोहन भागवत का गुजरात दौरा, 2 दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अगला लेख