dharma sangrah

शाओमी ने लांच किया Redmi Note 6 Pro, मार्केटिंग हेड से जानिए फीचर (वीडियो)

Webdunia
इंदौर। चाइनीज मोबाइल इंटरनेट कंपनी शाओमी ने भारत में Redmi Note 6 Pro को लांच कर दिया है और अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का प्रदर्शन कंपनी ने 6 दिसंबर को इंदौर एक होटल में भी किया। इस आयोजन में शाओमी के मार्केटिंग हेड अनुज शर्मा ने कंपनी के सभी उत्पात के साथ ही Redmi Note 6 Pro के सभी फीचर के बारे में विस्तार से प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया। उन्होंने ये भी बताया कि कंपनी केवल मोबाइल बनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके अलग-अलग सेगमेंट में कई और उत्पाद भी हैं जैसे फिटनेस बैंड, एलईडी टीवी, स्पीकर लैपटॉप, पावर बैंक आदि। यहां तक कि आने वाले समय में शाओमी लाइफस्टाइल सेगमेंट में भी अपने उत्पाद लाने की तैयारी में है।  
 
Redmi Note 6 Pro शाओमी का लेटेस्ट मोबाइल है जो कि Redmi Note 5 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे पहले से बेहतर डिस्प्ले और बेहतर कैमरे के साथ लांच किया गया है।
 
Redmi Note 6 Pro के स्पेसिफिकेशन
1. Redmi Note 5 प्रो की तरह ही अपग्रेडेड वर्जन में भी वहीं चिपसेट, बैटरी, कैपेसिटी, स्टोरेज और रैम वेरिएंट हैं।
 
2. इसे बेहतर डिजाइन और P2i प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है।
 
3. इसमें वॉटर रिपलेंट नैनो कोटिंग है जैसी मोटो G फोन में थी। यही कारण्‍ है कि पानी में गिरने पर भी ये ज्यादा खराब नहीं होगा।
 
4. इसे दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके बेस मॉडल में 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज है जिसकी कीमत 13,999 रुपए है।
 
5. इसके टॉप एंड मॉडल में 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज है जिसकी कीमत 15,999 रुपए है।
 
6. इसमें 6.26 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2280×1080 पिक्सल्स का है। इसका एस्पेक्ट रेशो 19:9 है।
 
7. शाओमी ने इस फोन के पैनल ब्राइटनेस में सुधार किया है, जो अब 500nits तक जाता है। फोन में Snapdragon 636 octa-core SoC के साथ 14nm FinFET process, Adreno 509 GPU है।
 
8. फोन के बैक पर 12MP+5MP का ड्यूल कैमरा सेटअप है। फोन के फ्रंट में 20MP+2MP का कैमरा है।
 
9. फ्रंट कैमरा AI इनेबल्ड है जो फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, ड्यूल 4G VoLTE, Bluetooth 5.0, Wi-Fi और GPS है।
 
10. इसमें 4,000mAh बैटरी दी गई है, जो क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आती है।
 
11. सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का फीचर है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

iPhone 18 Pro और Pro Max की एंट्री सितंबर में! Apple ला सकता है अपना पहला फोल्डेबल iPhone

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश; 16 सितंबर तक रहेंगे भर्ती

सुबह 4 बजे MLA कुलदीप कुमार को घर से ले गई दिल्ली पुलिस? AAP का बड़ा दावा

क्या भारत को घेरने की तैयारी है? पाकिस्तान-तुर्की के ‘मक्का पैक्ट’ से बांग्लादेश का जुड़ना भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

कीलों वाली लाठी से लेकर FRT तक... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के हलफनामे की 5 बड़ी बातें

अगला लेख