Hanuman Chalisa

मप्र के अनेक हिस्सों में तेज बारिश, 25 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा

Webdunia
शनिवार, 24 अगस्त 2019 (12:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और आसपास के जिलों के अलावा राज्य के अनेक हिस्सों में पिछले 2 दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। इस वजह से अनेक निचले स्थानों पर जलभराव की स्थितियां बनीं। प्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन में अब तक 51 जिलों में से 25 जिलों में सामान्य से अधिक, 20 में सामान्य और शेष जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है। सर्वाधिक वर्षा मंदसौर जिले में और सबसे कम वर्षा सीधी जिले में दर्ज की गई है।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार देर शाम से लगातार बारिश हो रही है। आज सुबह से फिर वर्षा का क्रम बना हुआ है। भोपाल में कल शाम से आज सुबह साढ़े 8 बजे तक लगभग 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आसपास के जिलों में भी बारिश हो रही है। विदिशा और रायसेन में लगभग 9-9 सेंटीमीटर वर्षा हुई।

स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, इसके अलावा जबलपुर में 6 सेंटीमीटर, सागर में 4, दमोह में 3, छतरपुर में 2, टीकमगढ़ में एक, गुना में 2, होशंगाबाद में 4, बैतूल में 3 और बालाघाट में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इसके अलावा सतना, रीवा, सीधी, गुना, शाजापुर, ग्वालियर, नरसिंहपुर, दतिया, मंडला और धार आदि जिलों में भी बारिश हुई है।

केंद्र का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण यह बारिश हो रही है और आगामी 24 घंटों के दौरान भी उक्त स्थानों के साथ ही मध्यप्रदेश में अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। फिलहाल गंभीर बाढ़ जैसी सूचनाएं कहीं से प्राप्त नहीं हुई हैं।

हालांकि निचले इलाकों में अनेक जगहों पर पानी भरने की सूचनाएं हैं। वहीं बारिश के कारण संबंधित जिलों का प्रशासन और राज्य स्तर पर प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।राज्य में पिछले एक माह से वर्षा का क्रम जारी है और अधिकांश स्थानों पर औसतन बारिश हो चुकी है।

प्रदेश के 25 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश : प्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन में अब तक 51 जिलों में से 25 जिलों में सामान्य से अधिक, 20 में सामान्य और शेष जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है। सर्वाधिक वर्षा मंदसौर जिले में और सबसे कम वर्षा सीधी जिले में दर्ज की गई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष एक जून से अभी तक सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिलों में मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, शाजापुर, भोपाल, झाबुआ, राजगढ़, बड़वानी, रतलाम, उज्जैन, गुना, बुरहानपुर, सीहोर, अलीराजपुर, खंडवा, इंदौर, नरसिंहपुर, जबलपुर, रायसेन, श्योपुर-कलां, अशोकनगर, सिंगरौली, धार, खरगोन और देवास शामिल हैं।

सामान्य वर्षा वाले जिले विदिशा, होशंगाबाद, मंडला, रीवा, सागर, दमोह, उमरिया, बैतूल, भिंड, डिंडौरी, मुरैना, टीकमगढ़, हरदा, शिवपुरी, सतना, अनूपपुर, छतरपुर, सिवनी, दतिया और ग्वालियर हैं, जबकि पन्ना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, कटनी, शहडोल और सीधी सामान्य से कम वर्षा वाले जिले हैं। मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अभी भी बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल और आसपास के जिलों में कल रात से ही लगातार वर्षा का क्रम जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

उत्तराखंड में योग दिवस पर होगा भव्‍य आयोजन, मुख्यमंत्री धामी करेंगे कार्यक्रम की अध्‍यक्षता

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

Weather Update : 23 जून से बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

अगला लेख