Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश के अनेक हिस्‍सों में बारिश बरकरार, नदियां उफान पर

Webdunia
बुधवार, 22 अगस्त 2018 (13:44 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में अनेक स्थानों पर बारिश का क्रम जारी रहने के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति अभी भी बनी हुई है।


यहां मिली सूचनाओं के अनुसार, खंडवा, धार, खरगोन, इंदौर, देवास, सीहोर, रायसेन, होशंगाबाद और अन्य जिलों में दो दिन से लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है। कुछ स्थानों पर बारिश रुक गई है, लेकिन बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। उज्जैन, रतलाम, शाजापुर और उत्तरी अंचल के श्योपुर जिले में भी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर बाढ़ आदि से निपटने के लिए आवश्यक उपाय किए हैं।

भोपाल में बारिश का क्रम कुछ कम होने से जलभराव की स्थिति से आज काफी राहत है। सुबह से बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी एक-दो दिनों के दौरान भी राज्य में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेगी चौपाल

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख