खजुराहो नृत्य महोत्सव में पुरु दाधीच कथक समूह की प्रस्तुति मोह रही है सभी का मन

सारंग क्षीरसागर
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (22:10 IST)
खजुराहो नृत्य महोत्सव में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हो रही हैं। इनमें कई घराने भी अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। ऐसे ही एक हैं दाधीच जयपुर घराने के कलाकार। इनकी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। समूह के कलाकारों ने पूरी जानकारी दी।

इन्होंने नृत्य का प्रशिक्षण गुरू दुर्गा दास प्रसाद, नारायण प्रसाद और सुंदरप्रसाद से प्राप्त किया। नाट्यशास्त्र की शिक्षा पद्मश्री पुरु दाधीच ने गुरूबाबुल शास्त्री जी और साहित्य की शिक्षा शिवमंगल सिंह समुन और
आचार्य श्रीनिवास रथ से ग्रहण की।
ALSO READ: खजुराहो नृत्य महोत्सव में तीसरे दिन नृत्यों से बरसे बसंत और फागुन के रंग
उन्हें कथक नृत्य को औपचारिक शिक्षा व्यवस्था में पाठ्यक्रम की तरह मुख्यधारा के विषय के रूप में जोड़ने का श्रेय दिया जाता है। अखिल गंधर्व महाविद्यालय की ओर से उन्हें महामहोपाध्याय की प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान की गई तो वहीं ध्रुपद कला केंद्र ने उन्हें ध्रुपद भूषण की उपाधि से सम्मानित किया।

उन्हें मध्यप्रदेश सरकार का शिखर सम्मान, पद्मश्री और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी प्राप्त है। हर्षिता दाधीच ने कथक नृत्य का प्रशिक्षण बेहद छोटी-सी उम्र से गुरूतालमणि केएल भट्ट और बीना ठाकुर से लिया। उन्होंने कथक केंद्र दिल्ली से डिप्लोमा ऑनर्स की शिक्षा ली और अब वे अपने ससुर और गुरु पद्मश्री डॉ. पुरु दाधीच और सास डॉ. विभा दाधीच के मार्गदर्शन में कथक का प्रशिक्षण ले रही हैं।
ALSO READ: खजुराहो नृत्य महोत्‍सव : 100 किलो फूलों से की ब्रज होली की प्रस्तुति
वे कथक नृत्य की प्राचीन शैलियों पर शोध भी कर रही हैं। कथक नृत्य के प्रचीन अंग और गत निकास की अभिव्यक्तियों ने पूरी दुनिया में उन्हें सम्मान दिलाया। जटिल और विशिष्ट लयकारी को भी पूर्ण सौंदर्य और गहराई के साथ तोड़ा, टुकड़ा और तत्कार में बदलकर वे सीधे कला रसिकों के हृदय को बेधती हैं।उनके हाथों में कथक की विरासत बेहद समृद्ध दिखाई देती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ मेला मंगलवार तक नो-व्हीकल झोन, 8वीं तक के स्कूल बंद

अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चों को बख्शा, पुरुषों को लगाईं बेड़ियां

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

अगला लेख
More