Hanuman Chalisa

आंबेडकर जयंती पर महू आ सकते हैं राष्ट्रपति कोविंद

Webdunia
बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (14:21 IST)
इंदौर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर 14 अप्रैल को मध्यप्रदेश के महू में उनके स्मारक पर पहुंचकर संविधान निर्माता को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर सकते हैं। यह स्मारक नजदीकी सैन्य छावनी क्षेत्र में आंबेडकर की जन्मस्थली पर दशकभर पहले लोकार्पित किया गया था। 
 
इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) संजय दुबे ने बुधवार को बातचीत में तस्दीक की कि आंबेडकर जयंती पर महू में राष्ट्रपति का दौरा संभावित है। इस दौरान वे आंबेडकर स्मारक पहुंच सकते हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि राष्ट्रपति के संभावित दौरे के विस्तृत कार्यक्रम की प्रशासन फिलहाल प्रतीक्षा कर रहा है। 
 
इस बीच मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि अगर कोविंद अपने संभावित दौरे के तहत 14 अप्रैल को महू पहुंचते हैं, तो वे संविधान ​निर्माता की जयंती पर उनके स्मारक पहुंचने वाले देश के पहले राष्ट्रपति होंगे। 
 
विज्ञप्ति के मुताबिक प्रदेश सरकार अंबेडकर जयंती पर महू में 'सामाजिक समरसता सम्मेलन' आयोजित करेगी जिसमें आंबेडकर के हजारों अनुयायियों के साथ राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्र सरकार के कुछ मंत्रियों का शामिल होना लगभग तय है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. अंबेडकर की 125वीं जयंती पर 14 अप्रैल 2016 को संविधान निर्माता के महू स्थित स्मारक पर पहुंचकर इतिहास रचा था। वे स्मारक पर पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए थे। आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू के काली पलटन इलाके में हुआ था। प्रदेश सरकार ने उनकी जन्मस्थली पर बनाए गए स्मारक को 14 अप्रैल 2008 को उनकी 117वीं जयंती के मौके पर लोकार्पित किया था। 
 
आंबेडकर के अनुयायियों के लिए यह स्मारक किसी तीर्थ से कम नहीं है। खासकर आंबेडकर जयंती पर हर साल देशभर से हजारों लोग स्मारक पहुंचते हैं और 'दलितों के मसीहा' के सामने श्रद्धा से शीश नवाते हैं। आंबेडकर जयंती पर महू में अलग-अलग दलों के सियासी नेताओं का भी बड़ा जमावड़ा रहता है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख