suvichar

मप्र में ऑनलाइन ठगोरों से बाल-बाल बचे नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों से ऑनलाइन ठगी करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विधायकों ने इस बार में विधानसभा के अफसरों से बात की तो वहां के अफसरों ने फोन करने वाले नाम के अफसर के विधानसभा सचिवालय में होने की बात सिरे से खारिज कर दी।


शुक्रवार शाम कई विधायकों के पास विधानसभा के उप सचिव एके श्रीवास्तव के नाम से पहुंचे फर्जी फोन कॉल करने वाले शख्स ने अपने आपको विधानसभा का अधिकारी बताकर विधायकों से उनके आधार कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और एटीएम कार्ड की डिटेल सहित कई दस्तावेजों को एक नंबर पर सेंड करने की बात कही।

दूसरी ओर जब एक-एक कर कई कांग्रेस विधायकों को ऐसे फोन पहुंचे तो विधायकों को शक हुआ। विधायकों ने इस बार में विधानसभा के अफसरों से बात की तो वहां के अफसरों ने फोन करने वाले नाम के अफसर के विधानसभा सचिवालय में होने की बात सिरे से खारिज कर दी। इतना ही नहीं विधानसभा के अफसरों ने इस तरह की किसी भी प्रकार की प्रक्रिया को सिरे से खारिज कर दिया।

इसके बाद विधायकों ने पूरे मामले की शिकायत विधानसभा के प्रमुख सचिव से की। इसके बाद हरकत में आए विधानसभा सचिवालय ने एसएमएस के जरिए सभी विधायकों को इस प्रकार के फर्जी फोन कॉल से बचने की सलाह दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

MP-UP Sahyog Sammelan:साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, सीएम डॉ. यादव ने कहा- एमपी में निवेश की अनंत संभावनाएं

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

बंगाल में भाजपा उम्‍मीदवारों की चौथी सूची जारी, जानिए कौन कहां से लड़ रहा चुनाव?

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

अगला लेख