shiv chalisa

कोरोना का कहर, इंदौर जिले में नहीं लगेगा Lockdown

Webdunia
सोमवार, 13 जुलाई 2020 (16:42 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जिला आपदा प्रबंधन समिति ने सोमवार को फ़िलहाल लॉकडाउन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि रविवार को लॉकडाउन रहेगा।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आपदा प्रबंधन समिति सम्पन्न हुई बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कोविड-19 महामारी की रोकथाम, बचाव और उपचार को लेकर आगामी दिनों में सख्ती किए जाने का निर्णय भी लिया गया है। साथ ही सर्वसम्मति से लॉकडाउन नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है।
 
बैठक के बाद सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि एक जून को जिले को अनलॉक करने के बाद कोविड-19 के प्रभावशील स्थिति के समीक्षा की गई हैं। इस बीच संक्रमितों की बढ़ती संख्या के आंकड़े सामने आए हैं। कुछ बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जमा होने की शिकायतें भी मिली हैं, जिसके बावजूद लॉकडाउन नहीं करने का निर्णय लिया हैं।
 
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में चाय नाश्ता की दुकानों का समय घटाकर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही रहेगा, जबकि बाजार को भी ऑड और ईवन की तर्ज पर बंद कर अब एक दिन दाएं और एक दिन बाएं तरफ की लाइन को खोला जाएगा, जिन क्षेत्रों में बाज़ारों में भीड़ हो रही है, वहां के एसोसिएशन के प्रतिनधियों को बुलाकर समाधान की दिशा में काम करेंगे।
 
होटलों, फार्महाउस पर हो रही अनाधिकृत पार्टियों पर भी सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। शाम को 8 बजे तक सभी बाजारों को बंद कर दिया जाएगा। इस प्रकार आज सोमवार से आगामी शनिवार तक स्थिति का आकलन करेंगे, यदि इसके बावजूद भी स्थिति बिगड़ती है तो लॉकडाउन करने पर पुन: विचार किया जा सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

कानपुर हाईवे पर युवतियों ने किया नागिन डांस, पुलिस बनी 'सपेरा', दर्ज हुई FIR (वीडियो)

PRAHAAR : MHA की राष्ट्रीय आतंकवाद नीति जारी, जानिए कैसे होगी आपके हितों की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

सिंगापुर में कौशल सहयोग को नई उड़ान, आईटीई कॉलेज सेंट्रल में एमओयू के साक्षी बने सीएम योगी

Donald Trump की धमकियों के बीच ईरानियों के फोन पर आया रहस्यमयी SMS

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

सिंगापुर में बोले योगी, न कर्फ्यू है न दंगा है, यूपी में सब चंगा है

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

अगला लेख