ramcharitmanas

प्रधानमंत्री मोदी 14 सितंबर को इंदौर में, सैयदना से मिलेंगे

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (19:41 IST)
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को बोहरा धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात करने के लिए इंदौर पहुंच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने प्रधानमंत्री के रूट को अंतिम रूप दे दिया है। मोदी देवी अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ा गणपति होते हुए सैफी नगर पहुंचेंगे।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वे कालानी नगर, बड़ा गणपति होते हुए सैफीनगर पहुंचकर सैयदना से मुलाकात करेंगे। आधा घंटा यहां रुकने के बाद वे 12.30 बजे दिल्ली रवाना होंगे।
 
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड (एसपीजी) की टीम इंदौर पहुंच गई है। एसपीजी ने स्थानीय अफसरों के साथ रूट का दौरा किया। सैफीनगर में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल होंगे।

मोदी आधा घंटा भाषण देंगे : सैफी नगर मस्जिद में 27 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। यहां पर मोदी आधा घंटा भाषण देंगे। मोदी के बाद सैयदना का संबोधन होगा। 

इंदौर एयरपोर्ट होगा 20 मिनट के लिए 'नो फ्लाइंग जोन' : प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर 14 सितम्बर को इंदौर के देवी अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 20 मिनट के लिए 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित कर दिया जाएगा। मोदी के आने और वापस जाने से 10 मिनट तक किसी भी विमान को लैंडिंग और टेकऑफ नहीं करने दिया जाएगा।
 
राज्यपाल कल आएंगी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 13 सितंबर को इंदौर आएंगी। वे शाम 7.05 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और यहां से 7.25 बजे इंदौर रेसीडेंसी कोठी जाएंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

नवीनतम

7.8% विकास दर पर गदगद हुए पीएम मोदी: बोले- दुनिया संकटों में फंसी है, फिर भी तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

100% स्वदेशी AK-203 'शेर': अमेठी में तैयार हुई देश की पहली पूरी तरह देसी गन, जानिए INSAS के मुकाबले कितनी घातक है भारतीय सेना की नई राइफल!

गुजरात विधानसभा का 3 दिवसीय मानसून सत्र 9 सितंबर से: पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के बाद शुरू होगी कार्यवाही

अगस्त में बारिश ने किया निराश, गर्मी ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड; सितंबर में भी कम बारिश का अनुमान

नेपाल: विनाशकारी बाढ़ से उबरने के लिए 4-5 अरब डॉलर की दरकार

अगला लेख