Hanuman Chalisa

भाजयुमो की रैली में बना यातायात नियमों का मजाक

Webdunia
शुक्रवार, 22 जून 2018 (22:13 IST)
निशात सिद्दीकी
 
खंडवा। खंडवा में भाजयुमो की युवा संकल्प अभियान रैली में यातायात नियमों का मजाक उड़ता दिखा। रैली में खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा, महापौर सुभाष कोठारी सहित कई कार्यकर्ता बगैर हेलमेट के बाइक रैली लेकर शहर के मुख्य मार्गों से निकले। रैली में सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ही हेलमेट लगाकर खंडवा विधायक के साथ पीछे बैठे, वहीं चौहान ने अपना हवाला देते हुए कहा कि एक ने लगा लिया, मतलब सबने हेलमेट लगा लिया।
 
 
संसद में बैठकर और कानून तय करने वाले लोग ही अगर कानून का मखौल उड़ाने लगें तो फिर आम आदमी से कानून के पालन की अपेक्षा कहां तक सही है, यह आप ही तय कीजिए। खंडवा के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने हेलमेट लगाने को लेकर एक अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक ने हेलमेट लगा लिया, इसका मतलब सभी ने हेलमेट लगा लिया। सांसद शायद नियम और कानून भूल गए, जो उन्होंने बैठकर संसद में तैयार किए थे।
प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही यातायात नियमों को लेकर जागरूकता का प्रयास करती रहती है, प्रदेश में बिना हेलमेट के पेट्रोल भी नहीं मिलता, वहीं सांसद की वाहन रैली में बिना हेलमेट के कार्यकर्ता फर्राटे से गाड़ियां दौड़ाते नजर आते हैं, ऊपर से माननीय सांसद विचित्र बयान देते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

हे राम! चढ़ावा चोरी के बाद अब 40% कमीशन के आरोप से गरमाई अयोध्या

श्री श्री रविशंकर को मिला लक्ज़मबर्ग शांति पुरस्कार, 182 देशों में शांति प्रयासों का सम्मान, करोड़ों लोगों को किया प्रेरित

RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

अगला लेख