Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 (14:54 IST)
Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 (15:25 IST)
मध्यप्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) बिल को मंजूरी दे दी है। अब यह विधेयक 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश किया जाएगा। सीएम डॉ. यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज का दिन कई कारणों से महत्वपूर्ण है। आज समान नागरिक संहिता (UCC) को सदन में पेश करने का फैसला लिया गया है।
यूसीसी के जरिए राज्य में सभी को बराबरी का दर्जा मिल जाएगा। इनमें 'राम' और 'रहीम' भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि UCC को सभी धर्मों का समर्थन मिला है। हर्ष का विषय है कि UCC सुझाव समिति के अनुसार 80% से अधिक हमारी मुस्लिम बहनों एवं 40% हमारे मुस्लिम भाइयों ने भी समान नागरिक संहिता के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।