Hanuman Chalisa

भाजपा सांसद ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया बेईमान!

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश में भले ही भाजपा ने मोदी लहर में सूबे में 29 में से 28 सीट जीत ली हो लेकिन पार्टी के नेताओं में स्थानीय स्तर पर किस तरह गुटबाजी है, इसकी एक बानगी सतना में देखने को मिली है।

यहां पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद गणेश सिंह ने आभार रैली में मंच से ही अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर चुनाव में उनके खिलाफ काम करने का आरोप लगा दिया है।
 
उन्होंने मंच से ही कहा कि उनको सब पता है कि किस बूथ पर किस कार्यकर्ता और किस नेता ने उनके खिलाफ काम किया है? सांसद ने मंच से ही चेतावनीभरे अंदाज में कहा कि ऐसे नेता और कार्यकर्ता उनके सामने नहीं आएं, नहीं तो उनका अपमान हो जाएगा।
गणेश सिंह ने साफ कहा कि चुनाव में पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेईमानी करते हुए उनका विरोध किया, वहीं सांसद के इस बयान के बाद अब सतना के मैहर से ही भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी खुलकर उनके विरोध में आ गए हैं।
 
भले ही सांसद ने अपने भाषण में किसी का नाम न लिया हो लेकिन विधायक नारायण त्रिपाठी ने इसको खुद से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी एक पोस्ट लिख डाली है। विधायक ने अपनी ही पार्टी के सांसद को अहंकारी बताते हुए कहा कि गणेश सिंह को जो जीत हासिल हुई, वह उनकी जीत नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की जीत है।
 
इतना ही नहीं, नारायण त्रिपाठी ने दावा किया कि अगर चुनाव में गणेश सिंह की जगह किसी और को टिकट मिलता तो वह 5 लाख से भी अधिक वोटों से जीतता। ऐसा नहीं हैं कि दोनों के बीच यह खटास पहली बार सामने आई है। इससे पहले भी दोनों नेता एक-दूसरे पर हमला बोल चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना के बहादुर 'टायसन' को लगी पहली गोली, खोजी कुत्ते की मदद से टाप जैश कमांडर हुआ ढेर

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता टली, अमेरिकी कोर्ट के फैसले का दिखा असर, जानिए कब होगी अगली बैठक

कांग्रेस तो पहले से ही नंगी है, कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी, मेरठ में गरजे PM मोदी

Pakistan के हमले से बौखलाया अफगानिस्तान, महिलाओं और बच्चों को बनाया निशाना, बदला लेने की धमकी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, बोले- दशकों की लूट अब नहीं चलेगी...

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में वन ट्रिलियन इकानॉमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

डीप टेक में अग्रणी बनेगा उत्‍तर प्रदेश, CM योगी ने IBM के AI GovTech Innovation सेंटर का किया उद्घाटन

यूपी में आजीविका मिशन बना गेम चेंजर, एक करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

यूपी में बरेली की सलमा बनीं ग्रामीण आर्थिक सशक्तीकरण की मिसाल

PM मोदी बोले- योगी जी के नेतृत्व में यूपी बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब, प्रदेश की पहचान अब विकास और ब्रह्मोस

अगला लेख