Hanuman Chalisa

MP BOARD Results 2018: यहां देखें 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम

Webdunia
सोमवार, 14 मई 2018 (11:28 IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल का कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। 
 
10वीं का परीक्षा परिणाम देखने के लिए क्लिक करें
 
12वीं का परीक्षा परिणाम देखने के लिए क्लिक करें
 
आज घोषित नतीजों में दसवीं में इंदौर जिले के 3 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया। वही 12वीं के विभिन्न संकायों में 8 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया। बारहवीं का रिजल्ट 68.07% रहा जबकि दसवीं में 66.54% विद्यार्थी सफल रहे। पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा।

इस वर्ष करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी थीं। 7,69,000 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी जबकि 10वीं की परीक्षा में 11,48,000 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थीं। 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 31 मार्च तक हुई थीं।
 
शिवराज का बड़ा तोहफा : परिणाम घोषित होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि 12वीं में 70% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों की भी उच्च शिक्षा की पूरी फीस प्रदेश सरकार भरेगी।
 शिवराज ने ट्वीट कर कहा, '12वीं में 70% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों की उच्च शिक्षा की पूरी फीस प्रदेश सरकार भरवाएगी। अब हमने एक फैसला और किया है कि जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन परिवारों के बच्चों के लिए 70% अंकों की शर्त भी अनिवार्य नहीं रहेगी।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

सभी देखें

नवीनतम

UP: नोएडा में मजदूरों को भड़काने की साजिश का खुलासा? आखिर कौन है इसके पीछे

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण, PM मोदी बोले- विकसित भारत के लिए प्रगति, प्रकृति और संस्कृति का संतुलन जरूरी

अयोध्या राम मंदिर के उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास की मची होड़

गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बर्बरता से सपा का असली चेहरा बेनकाब, CM योगी का तीखा हमला

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण

अगला लेख