Hanuman Chalisa

MP Board 12th Result 2020 :एमपी बोर्ड 12 वीं के नतीजे आज,स्टूडेंट्स के लिए सीएम शिवराज का बड़ा एलान

विकास सिंह
सोमवार, 27 जुलाई 2020 (11:28 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश 12 वीं बोर्ड के नतीजें आ आने जा रहे है। दोपहर तीन बजे बोर्ड छात्रों का  रिजल्ट ऑनलाइन घोषित करेगा। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in के अलावा MPBSE मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं। इस साल 12 वीं बोर्ड में 8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे लैपटॉप - वहीं 12 वीं बोर्ड के नतीजें आने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों के लिए दो बड़े ऐलान किए है। 12 वीं बोर्ड के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की योजना फिर शुरु करने का एलान किया है। योजना के तहत 12 वीं बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हज़ार की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। योजना का लाभ नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों प्रकार के विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
 
'रूक जाना नहीं' योजना लागू - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिजल्ट आने से पहले छात्रों से अपील की है। उन्होंने अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों से निराश न होने की अपील की है। ऐसे छात्रों के लिए सरकार ने 'रूक जाना नहीं' योजना लागू की है। इस योजना में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। योजना के तहत विद्यार्थी कक्षा 10 के लिये 28 जुलाई और कक्षा 12 के लिये 5 अगस्त तक एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से अथवा स्वयं ऑनलाइन निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा के लिये पंजीयन करा सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2018 की 'रूक जाना नहीं' योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है परंतु वह कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकें है, वे भी योजना का लाभ उठाकर अगस्त माह में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते है। परीक्षा प्रश्न-पत्र मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के पाठ्यक्रम अनुसार ही होंगे तथा केवल अनुत्तीर्ण विषयों की ही परीक्षा देनी होगी।
 
'रूक जाना नहीं' योजना में यह भी प्रावधान है कि यदि किसी कारणवश परीक्षार्थी माह अगस्त 2020 की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाते तो वे शेष अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा माह दिसम्बर 2020 में दे सकते है। इसके लिये उन्हें पुन: अपना पंजीयन एम.पी. ऑनलाइन पर करवाना होगा। इस प्रकार विद्यार्थियों को दूसरा अवसर भी प्रदान किया जायेगा ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

Meerut Air Show 2026 : 19-20 सितंबर को आसमान में तिरंगा बनाएंगे सूर्य किरण के 9 हॉक विमान, दिखेंगे हैरतअंगेज करतब

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

ब्रिक्स पे क्या है और कैसे काम करेगा? SWIFT vs BRICS Pay का पूरा गणित | Explained

Garba Entry Controversy क्या है पूरा विवाद? बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद क्यों चर्चा में आया मुद्दा

अगला लेख