Hanuman Chalisa

Weather updates : मप्र में मानसून मेहरबान, सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश, बुधवार से फिर आसार

Webdunia
मंगलवार, 13 अगस्त 2019 (23:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार इन्द्रदेव की कृपा रही है। बारिश के मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक अब तक प्रदेश में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के क्षेत्र के असर के चलते बुधवार से कई स्थानों पर झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
 
मौसम विज्ञान के अनुसार कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक सागर में 68, दमोह में 67, जबलपुर में 56, गुना में 50, खजुराहो में 43, पचमढ़ी में 27, रीवा में 24, इंदौर में 8, सीधी में 7, भोपाल में 4.1, होशंगाबाद में 3.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह तक 623.1 मिमी बरसात हो चुकी है, जो मध्यप्रदेश की सामान्य बरसात 577.8 मिमी के मुकाबले 8 फीसदी अधिक है। पश्चिमी मध्यप्रदेश में मानसून अधिक मेहरबान रहा। मंगलवार सुबह तक सामान्य बरसात (527.1 मिमी) के मुकाबले 670.6 मिमी बरसात हो चुकी है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक है।
 
पूर्वी मप्र की बात करें तो यहां सामान्य बरसात (643.8 मिमी) के मुकाबले 561.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 13 फीसदी कम है। मौसम विभाग के मुताबिक शहडोल, सीधी और पन्ना जिले में अभी तक सामान्य से करीब 40 फीसदी कम पानी गिरा है। ग्वालियर जिले में सामान्य से 15 प्रतिशत कम बरसात हुई है।
 
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़कर झारखंड तक पहुंच गया है। मानसून ट्रफ फिरोजपुर, बटियागढ़, बदायूं, वाराणसी, डाल्टनगंज, जमशेदपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इससे मानसून को काफी ऊर्जा मिलना शुरू हो गई है।
 
इससे बुधवार-गुरुवार को होशंगाबाद, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, छिंदवाड़ा, श्योपुरकलां, जबलपुर, सागर, इंदौर, धार, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, सतना, सीधी, बालाघाट, नरसिंहपुर, मुरैना, दतिया, भिंड, गुना आदि में तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना भी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

US-ईरान शांति समझौता खटाई में, सीजफायर उल्लंघन के आरोप, Hormuz को लेकर क्या है नया अपडेट

international yoga day : जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और CM यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन मेडिसिन’: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली और एक्सपायर्ड दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील

International Yoga Day : CM योगी का योग दिवस संदेश, योग अपनाइए, रोग और समय से पहले बुढ़ापे से बचिए

4, 4, 4, 6, 6, वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 गेंदों में जड़ा अर्द्धशतक

अगला लेख