Hanuman Chalisa

मुश्किल में महामंडलेश्वर 'मिर्ची बाबा', निरंजनी अखाड़े ने निकाला

Webdunia
शनिवार, 25 मई 2019 (13:47 IST)
भोपाल। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ भोपाल संसदीय सीट पर करारी शिकस्त झेलने वाले कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजयसिंह की जीत के लिए यज्ञ और अनुष्ठान करने वाले महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद भी अब मुसीबत में फंस गए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक वैराग्यानंद को निरंजनी अखाड़े ने निष्कासित कर दिया है। वैराग्यानंद ने दावा किया था कि उनका अनुष्ठान निष्फल नहीं होगा और दिग्विजय चुनाव जीतेंगे, जबकि दिग्विजय की करारी हार हुई थी। 23 मई को आए नतीजे में दिग्विजय भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर से 3 लाख 64 हजार वोटों से हार गए थे।
 
क्या कहा था बाबा ने : भोपाल में अनुष्ठान के समय स्वामी वैराग्यानंद ने दावा किया था कि मैं दिग्विजयसिंह की जीत के संकल्प के साथ साढ़े 5 क्विंटल मिर्ची से दिग्विजय यज्ञ करूंगा। इससे निश्चित ही दिग्गी की जीत होगी। यदि दिग्विजय चुनाव हार गए तो मैं उसी हवन कुंड में जिंदा समाधि ले लूंगा। उन्होंने कहा था कि एक संन्यासी का संकल्प कभी निष्फल नहीं होता।
 
उल्लेखनीय है कि कंप्यूटर बाबा (नामदेव त्यागी) ने भी दिग्विजय की जीत के लिए अनुष्ठान किया था और भोपाल की सड़कों पर रैली भी निकाली थी।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

बेवफाई, सुपारी और खूनी साजिश, धार की प्रियंका ने दोहराई इंदौर की सोनम रघुवंशी की कहानी

बंगाल में टीएमसी के गढ़ सिंगूर में शिवराज की हुंकार, ममता की विफलता का बताया स्मारक

उत्तर प्रदेश में इनोवेटिव बिजनेस में बढ़ा युवाओं का रुझान, योगी सरकार के प्रयासों से स्थापित हो रहे हजारों स्टार्टअप

America Iran Ceasefire : लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

अगला लेख