Hanuman Chalisa

दुष्कर्म की शिकार नाबालिग ने दम तोड़ा

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (15:58 IST)
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के भानगढ़ थाना क्षेत्र में 8 दिन पहले दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग लड़की ने गुरुवार को यहां अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसके शरीर पर कैरोसिन डालकर आग लगा दी थी।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 15 वर्षीय बालिका का घटना के दिन 8 दिसंबर से ही यहां सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह बुरी तरह झुलस गई थी। इस बीच पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा भी बढ़ाने के कार्य में जुट गई है। शव का पोस्टमॉर्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
सूत्रों ने कहा कि यहां से लगभग 100 किलोमीटर दूर बीना तहसील के तहत आने वाले भानगढ़ थाना क्षेत्र के देवल गांव में 8 दिसंबर की देर शाम लगभग 8.30 बजे 2 आरोपियों ने घर में घुसकर 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। घटना के वक्त लड़की घर पर अकेली थी। आरोपियों में एक नाबालिग और एक अन्य लगभग 20 वर्ष का है। दोनों को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
इस बीच जिला कांग्रेस कमेटी ने इस घटना में पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही दोनों आरोपियों को शीघ्र-अतिशीघ्र फांसी की सजा दिलाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने एक बयान में कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में तत्काल शुरू होना चाहिए और पीड़ित परिवार को शीघ्र ही न्याय मिलना चाहिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

Fact-Check: क्या शशि थरूर ने पाकिस्तान को बताया 'ग्लोबल सिक्योरिटी लीडर' और भारतीयों को 'फिल्मों में व्यस्त'? जानें सच

ममता के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, TMC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बंगाल बदलाव के रास्ते पर

Assembly Elections : असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान का उत्‍साह, कई दिग्‍गजों ने डाले वोट

ईरान ने कर लिया न्यूक्लियर टेस्ट, रूसी नेता मेदवेदेव के बयान से हड़कंप

Weather Update : इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख