Publish Date: Sun, 10 Dec 2017 (08:52 IST)
Updated Date: Sun, 10 Dec 2017 (08:58 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला के बाहरी इलाके ढल्ली में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में 12 साल के एक लड़के ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया।
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार की है और शनिवार को बच्ची के मां-बाप ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। बच्ची माता-पिता नेपाली हैं और वे मजदूरी करते हैं, जबकि आरोपी मकान मालिक का बेटा है।
पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्ची की चिकित्सा जांच की गई है। चिकित्सा रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)