मेघा परमार अब बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर नहीं

Webdunia
गुरुवार, 11 मई 2023 (11:28 IST)
Madhya Pradesh News : माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मेघा परमार (Megha Parmar) के कांग्रेस में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश ने उन्हें बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के ब्रांड एंबेसडर के पद से हटा दिया। संचालनालय महिला और बाल विकास मध्यप्रदेश ने बुधवार को एक आदेश जारी कर मेघा को पद से विमुक्त कर दिया।
 
कांग्रेस में शामिल होने के बाद मेघा परमार ने माउंट एवेरस्ट (Mount Everest) फतह करने का पूरा क्रेडिट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को दिया था। मेघा ने कहा था कि कमलनाथ नहीं होते तो शायद मैं माउंट एवरेस्ट फतह नहीं कर पाती क्योंकि माउंट एवेरस्ट को फतह करने के लिए 25 लाख रुपए की जरुरत थी।
 
मेघा ने कहा कि अपने 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने फिल्मी अभिनेत्रियों की जगह किसान की बेटी को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया। उन्होंने 2019 में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रेस पर तिरंगा फहराकर देशवासियों को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश भी दिया था।
 
मेघा इछावर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती है। फिलहाल इच्छावर में भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा विधायक हैं। इस सीट पर कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह पटेल भी दावेदारी कर रहे हैं जो 2018 के चुनाव में करण सिंह वर्मा से चुनाव हारे थे।
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में 2023 के अंत में चुनाव होने जा रहे हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

जानलेवा हो सकता है Reel बनाने का नशा, गाजियाबाद में 6ठी मंजिल से गिरी युवती

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

अगला लेख
More