Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में फिर लौटा मानसून, यहां भारी बारिश की संभावना...

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (08:44 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से और महाकौशल अंचल में अधिकांश स्थानों पर अगले 24 घंटो के दौरान भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
 
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश के शहडोल, रीवा, जबलपुर, होशंगाबाद और सागर संभाग के जिलों में दूसरे स्थानों की अपेक्षा भारी वर्षा होने की संभावना है।
 
वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य के पन्ना, छतरपुर, टीकमगगढ़ जिलें में भी अधिकांश स्थानों पर कहीं तीव्र वर्षा और कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इसी तरह ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और सागर जिले में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है।
 
प्रदेश के ग्वालियर, सिवनी, होशंगाबाद, रतलाम, शिवपुरी, सिवनी, खरगौन और सतना में करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश होने की खबर मिली है।
 
बुरहानपुर जिले में मूसलाधार बारिश से बरसाती नदी उतावली उफान पर आ गई। नदी में अचानक आई बाढ़ से ऋषि पंचमी पर ग्राम गोलेगांव में नाग मंदिर अड़वाल पर लगे मेले में बड़ी संख्या में आए श्रद्वालु फंस गए। पुलिस ने उतावली नदी के दूसरी ओर मंदिर पर फंसे श्रद्वालुओं को पीछे जंगल के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकालकर बुरहानपुर पहुंचाया। 
 
सतना जिले में एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। फिलहाल युवक की तलाश जारी है। सतना में तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
राज्य की राजधानी भोपाल में सुबह के समय घने बादल छाए रहे। शाम पांच बजे के बाद गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश का सिलसिल करीब डेढ़ घंटे चला। यहां अगले 24 घंटों के दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

अगला लेख