dharma sangrah
✕

मंदसौर सामूहिक बलात्कार कांड : पीड़ित बच्ची की जिद कि मुझे घर जाना है

Webdunia
सोमवार, 9 जुलाई 2018 (20:06 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में सामूहिक बलात्कार पीड़िता 7 वर्षीय स्कूली छात्रा ने यहां के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) से अपने घर जाने की जिद पकड़ ली है। हालांकि एमवायएच प्रशासन का कहना है कि पीड़ित बच्ची को अस्पताल से छुट्टी देने के बारे में विशेषज्ञ डॉक्टरों की समिति गठित कर उचित फैसला किया जाएगा।
 
 
बच्ची मंदसौर से करीब 200 किलोमीटर दूर इंदौर के एमवायएच में 27 जून की रात से भर्ती है। एमवायएच के अधीक्षक वीएस पाल ने सोमवार को कहा कि बच्ची बार-बार कह रही है कि उसे अस्पताल से घर जाना है। हम विशेषज्ञ डॉक्टरों की समिति गठित करने के बाद इसकी रिपोर्ट के आधार पर तय करेंगे कि उसे अस्पताल से कब छुट्टी दी जाए?
 
उन्होंने बताया कि इस समिति में मुख्यत: उन डॉक्टरों को शामिल किया जाएगा, जो एमवायएच में बच्ची का इलाज कर रहे हैं। पाल के मुताबिक एमवायएच में पिछले 12 दिनों से भर्ती बच्ची की शारीरिक सेहत में काफी सुधार हो चुका है और वह मानसिक रूप से भी स्थिर है। उन्होंने मीडिया के एक तबके में आई इन खबरों को खारिज किया कि बच्ची को एक आंख से साफ नहीं दिखाई दे रहा है।
 
एमवायएच अधीक्षक ने कहा कि बच्ची की आंख में इस तरह की कोई दिक्कत नहीं है। नेत्र रोग विभाग के डॉक्टर बाकायदा उसका परीक्षण भी कर चुके हैं। मंदसौर में बच्ची को 26 जून की शाम कथित तौर पर लड्डू खिलाने का लालच देकर अगवा कर लिया गया, जब वह स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल अपने घर जा रही थी।
 
सामूहिक बलात्कार के बाद कक्षा 3 की इस छात्रा को जान से मारने की नीयत से उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया था। वह 27 जून की सुबह शहर के बस स्टैंड के पास झाड़ियों में लहूलुहान मिली थी। मामले में पुलिस ने इरफान (20) एवं आसिफ (24) को गिरफ्तार किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार ने तेज की तैयारी, वृन्दावन IT सिटी में विकसित होगा टेक्नोलॉजी हब

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

अगला लेख