Publish Date: Thu, 11 Mar 2021 (21:29 IST)
Updated Date: Thu, 11 Mar 2021 (21:32 IST)
उज्जैन। बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल महाकाल मंदिर में इन दिनों शिवनवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच 12 मार्च को सुबह 9 से शाम 3 बजे तक दर्शन बंद रहेंगे।
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 12 मार्च को दोपहर में सेहरा आरती होगी।
सेहरा आरती में व आरती के दौरान दर्शनार्थियो के लिए प्रातः 9 से शाम 3 बजे तक के लिए दर्शन बंद रहेंगे। प्री बुकिंग वाले स्लॉट वाले 9 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद शाम 3 बजे से पुनः दर्शन शुरू होंगे।