Daily Horoscope
✕

कश्मीर में सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद मध्यप्रदेश में पुलिस मुख्यालय का विशेष अलर्ट

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 3 अगस्त 2019 (23:04 IST)
भोपाल। कश्मीर में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती के बाद मध्यप्रदेश में भी पुलिस मुख्यालय ने विशेष अलर्ट जारी किया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस कैलाश मकवाना ने जिलों के एसपी को हिदायत दी है कि वे जम्‍मू-कश्‍मीर में बड़ी संख्‍या में की गई सुरक्षा बलों तैनाती को ध्‍यान में रखकर अपने जिलों में विशेष एहतियात बरतें।
 
उन्‍होंने कहा है कि भविष्‍य में होने वाले निर्णयों की वजह से कुछ संगठनों और तत्‍वों द्वारा संभावित धरने, रैली व आंदोलनों को लेकर भी पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। इसके साथ ही ऐसी परिस्थितियों में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को रोकने के लिए भी पहले से दिए गए निर्देशों का भी कड़ाई से पालन करने के निर्देश जिलों के एसपी को दिए हैं।
 
त्योहारों को लेकर भी अलर्ट जारी : आने वाले दिनों में पड़ने वाले त्‍योहारों नागपंचमी, रक्षाबंधन, कावड़ यात्रा एवं ईद के दौरान कानून व्‍यवस्‍था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्‍यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने और एहतियात बतौर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिलों के एसपी को दिए निर्देशों में स्‍पष्‍ट किया गया है कि शरारती तत्‍वों से कड़ाई से निपटा जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अखिलेश यादव पर बरसे योगी सरकार के मंत्री, बोले- कितना भी मोर्चा बना लें विपक्षी, BJP की सीटें घटने वाली नहीं

सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

अगला लेख