Hanuman Chalisa

चंदेरी में बोले CM यादव- भारत में रहना है तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 26 अगस्त 2024 (19:28 IST)
Madhya Pradesh  Mohan Yadav Chanderi :  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के अंदर रहना है, तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा। मुख्यमंत्री यादव सोमवार को अशोकनगर जिले के चंदेरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  मुख्यमंत्री ने चंदेरी मेंरोड शो भी किया। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सावधान.. जो यहां का खाता है, कहीं और का बजाता है, यह नहीं चलेगा। इसके बाहर कुछ नहीं है। हमारे देश के भीतर हम सब का सम्मान करना चाहते हैं, किसी का अपमान नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां हिन्दू-मुस्लिम का भाव नहीं है। हमारे यहां परमात्मा को, सृष्टि को समझने वाले लोग चाहिए। रहीम, रसखान, यहां की माटी को जोड़कर चले, इसलिए हम आज भी उन्हें स्मरण करते हैं।' 
 
घोषणाओं की झड़ी : मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक की मांग पर चंदेरी के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदेरी को पर्यटन की दृष्टि से तीर्थ नगरी घोषित किया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि लक्ष्मण मंदिर में गीता भवन भी बनाया जायेगा. साहसिक कार्य करने वाली चंदेरी की बेटी मुस्कान को मुख्यमंत्री ने चार लाख देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने बुनकर पार्क में हिन्दू और मुसलमानों के मिलजुल काम करने की मिसाल दी। 
 
बुनकरों के लिए मुख्यमंत्री ने कई सौगात की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए चंदेरी पहुंचे थे। उन्होंने बुनकर पार्क पहुंचकर श्रमिकों से बातचीत की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नीट पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए की चूक

इजराइल हिजबुल्ला में सीजफायर, अमेरिका, कतर और ईरान ने कैसे दोनों को मनाया?

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख