Publish Date: Wed, 09 Dec 2020 (23:07 IST)
Updated Date: Wed, 09 Dec 2020 (23:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के 2 अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज जारी आदेश में कटनी कलेक्टर शशि भूषण सिंह का तबादला कर उन्हें उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर पदस्थ किया गया है।
उनके स्थान पर प्रियंक मिश्रा को कटनी का नया कलेक्टर बनाया गया है। प्रियंक मिश्रा जबलपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ थे।