dharma sangrah
✕

Weather Updates: मानसून ने दी दस्तक, अगले 24-72 घंटों में पूरे मध्यप्रदेश में सक्रिय होगा

विकास सिंह
सोमवार, 24 जून 2019 (16:05 IST)
monsoon
भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद अब मानसून ने दस्तक दे दी है। छिंदवाड़ा के रास्ते मध्यप्रदेश में मानसून ने प्रवेश किया है। मानसून के प्रभाव के चलते महाकोशल और मालवा संभाग के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।
 
मध्यप्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने 'वेबदुनिया' से बातचीत में प्रदेश में मानसून आने की पुष्टि करते हुए कहा कि अगले 24 से 72 घंटे के बीच मानसून के पूरे प्रदेश में एक्टिव हो जाने की संभावना है।
पीके साहा के मुताबिक इस बार  मानसून सामान्य है और मानसून के प्रभाव के चलते ही छिंदवाड़ा, बैतूल, मंडला, इंदौर, खंडवा में लगातार बारिश हो रही है, वहीं अगले 24 से 48 घंटे में मानसून के भोपाल पहुंचने की उम्मीद है।
 
किसानों को सलाह : लंबे समय से मानसून का इंतजार कर रहे किसानों के लिए सोमवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। 'वेबदुनिया' के जरिए पीके साहा ने किसानों को सलाह दी है कि 2-3 दिन के अंदर मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है और वह धान की रोपाई का काम शुरू कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

अगला लेख