suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Updates : कछुए की गति से बढ़ रहा है मानसून, डराने वाले मौसम विभाग के आंकड़े, 84 प्रतिशत उपसंभागों में बेहद कम बारिश

Advertiesment
Monsoon
नई दिल्ली। मानसून कछुए की गति से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के डेटा के अनुसार इस साल मौसम विभाग के 84 प्रतिशत उपसंभागों में बेहद कम बारिश दर्ज की गई है, वहीं केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश के 91 बड़े जलाशयों में से 80 प्रतिशत में पानी सामान्य से कम है। यहां तक कि 11 जलाशयों में पानी का भंडारण शून्य प्रतिशत है, जो देश में पानी की भीषण कमी को दिखाता है।
 
देश में बारिश का मौसम 1 जून से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलता है, लेकिन 22 जून तक मानसून में औसतन 39 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। देश में मौसम विभाग के 36 उपसंभागों में से 25 प्रतिशत ने 'कम' वर्षा दर्ज की है जबकि 6 उपसंभागों में 'बेहद कम बारिश' दर्ज की गई है।
 
ओडिशा और लक्षद्वीप संभागों में 'सामान्य' वर्षा दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर और पूर्वी राजस्थान में 'ज्यादा' बारिश दर्ज की गई है जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 'बहुत ज्यादा बारिश' दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के 4 संभाग हैं- पूर्व एवं उत्तर- पूर्व, दक्षिणी प्रायद्वीप, मध्यभारत और उत्तर-पश्चिम भारत।
 
पूर्व एवं उत्तर-पूर्व संभाग में पूर्वोत्तर के राज्य, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल आते हैं। इन सभी क्षेत्रों में कम बारिश हुई है। मध्यभारत के 10 उपसंभागों में से सिर्फ ओडिशा में सामान्य बारिश हुई है।
 
महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र सहित 4 उपसंभागों में 'बेहद कम' बारिश हुई है। इन क्षेत्रों के जलाशयों में भंडारण बिलकुल निचले स्तर पर पहुंचने के कारण यहां सूखे जैसी स्थिति है। पूर्वी मध्यप्रदेश उपसंभाग में भी 'बेहद कम' वर्षा दर्ज हुई है।
 
मध्यभारत के गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ उपसंभागों में भी 'कम' वर्षा दर्ज की गई है, हालांकि चक्रवात 'वायु' ने जरूर बारिश की कमी से कुछ राहत दिलाई है। इन 2 उपसंभागों में 9 जून तक बारिश की कमी 100 प्रतिशत तक थी।
 
दक्षिणी प्रायद्वीप संभाग के 10 में से 8 संभाग में बेहद कम बारिश दर्ज की गई। इन 2 संभागों में अंडमान और निकोबार द्वीप संभाग में अतिरिक्त बारिश जबकि लक्षद्वीप में सामान्य बारिश दर्ज की गई। भीषण जल संकट से जूझ रहे चेन्नई, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल उपसंभाग में करीब 38 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।
 
हालांकि स्थिति में थोड़ा सुधार दिख रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि पूर्वी उत्तरप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और विदर्भ के अधिकतर हिस्सों में मानसून आगे बढ़ा है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कश्‍मीर में मूसा गुट के 4 और आतंकी ढेर