Hanuman Chalisa

आदिवासियों को सीएम कमलनाथ की बड़ी सौगात, साहूकारों से लिया कर्जा माफ

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (18:39 IST)
भोपाल। 'विश्व आदिवासी दिवस' पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासियों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। इस अवसर पर छिंदवाड़ा में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आदिवासियों के हित में कई बड़ी घोषणाएं कीं।
 
• सभी आदिवासी विकासखंडों में आदिवासियों ने जो साहूकारों से कर्ज लिया है, वे सभी कर्ज माफ होंगे।
• आदिवासियों को कार्ड देंगे जिससे कि वे 10 हजार तक जरूरत पड़ने पर निकाल सकेंगे।
• साहूकारों के पास आदिवासियों की गिरवी जमीन, जेवर व सामान उन्हें लौटाना होंगे।
• अब जनजातीय कार्य विभाग अब आदिवासी विकास विभाग होगा।
• आदिवासी क्षेत्रों में 7 नए खेल परिसर खोले जाएंगे।
• आदिवासी परिवार में जन्म लेने पर 50 किलो अनाज मिलेगा।
• 40 नए एकलव्य स्कूल खोले जाएंगे।
• आदिवासी महापुरुषों की याद में जबलपुर में संग्रहालय व स्मारक बनाएंगे।
• वनग्राम की परंपरा खत्म कर राजस्व ग्राम कहलाएगी।
• भोजन के लिए बर्तन भी उपलब्ध कराएंगे।
• हर हाट बाजार में ATM की सुविधा होगी।
 
मुख्यमंत्री की इस घोषणा को आदिवासी वोट बैंक को साधने की बड़ी कवायद के तौर पर देखा जा सकता है। आदिवासी वोट बैंक, जो एक समय कांग्रेस का सबसे मजबूत वोट बैंक माना जाता था, उसमें बीते चुनाव में भाजपा ने तगड़ी सेंध लगा दी है। ऐसे में जब आने वाले समय में आदिवासी सीट झाबुआ में विधानसभा का उपचुनाव होने जा रहा है तब इसे आदिवासी वोट बैंक को कांग्रेस की तरफ फिर से मोड़ने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, क्‍या बच पाएंगे गिरफ्तारी से?

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

Digital arrest scam पर बड़ा एक्शन, 9,400 WhatsApp ब्लॉक, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का खुलासा

Sonam Raghuvanshi : सोनम रघुवंशी को जमानत, मेघालय कोर्ट का बड़ा फैसला, इंदौर के राजा मर्डर केस में आरोपी, हनीमून के दौरान रची थी साजिश

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Elections 2026 : बंगाल से पहले गुजरात से BJP के लिए खुशखबरी, AAP को कैसे मिली राहत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

अगला लेख