केरल में कहर, भूस्खलन से 100 लोगों के मरने की आशंका

Webdunia
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (18:31 IST)
मलप्पुरम। केरल के निलाम्बुर के पास बोतनम में शुक्रवार सुबह भारी भूस्खलन के कारण मलबे के नीचे दबने से करीब 100 लोगों के मारे जाने की आशंका है। भूस्खलन में 40 घर जमींदोज हो गए। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया यहां निलाम्बुर के पास तीन अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिनमें से एक स्थान पर भारी और दो अन्य स्थानों पर हल्का भूस्खलन हुआ है। सूत्रों ने बताया मुथप्पन पहाड़ी के दरकने से करीब 100 लोगों के दबकर मरने की आशंका है।
 
निलाम्बुर के पास पाथर में भी भूस्खलन हुआ है। वह राहत अभियान चलाया गया है और कुछ लोगों के लापता होने की रिपोर्ट है। मलप्पुरम में कोट्टाकुन्नु में भी भूस्खलन हुआ, जिसमें छह लोगों के लापता की रिपोर्ट है। दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। 
 
इडवान्ना के पास शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण मकान गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। लगातार भारी बारिश के कारण कवालापरा नहर का बहाव अत्यधिक तेज होने से कम से कम तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर के डर से पाकिस्‍तान छोड़कर भागा भारत का दुश्‍मन दाऊद इब्राहिम, क्‍यों है इंडिया को उसकी तलाश?

India pakistan war : राजनाथ ने की CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच इंडियन ऑयल का बड़ा बयान, जानिए पेट्रोल डीजल पर क्या कहा?

वॉर के रेडिएशन से बचने के आसान और प्रैक्टिकल तरीके, परमाणु गिरने पर भी आएंगे काम

जम्मू में 8 घंटों के भीतर 2 हवाई हमले, नापाक गीदड़ के झुंडों को भारतीय चीतों ने खदेड़ा

अगला लेख
More