dharma sangrah

कमलनाथ बोले, भाजपा के इशारे पर तैयार हुई 60 लाख फर्जी मतदाताओं की सूची

Webdunia
रविवार, 3 जून 2018 (14:28 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर 60 लाख मतदाताओं की फर्जी सूची तैयार किए जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को चुनाव आयोग से इसे तत्काल ठीक करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
 
 
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह तथा विवेक तन्खा ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्यप्रदेश में मतदाताओं की नई सूची प्रकाशित की गई है और उसमें भारी फर्जीवाड़ा हुआ है। उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव अयोग से की है और सूची में तत्काल सुधार किए जाने का आयोग का अनुरोध किया है।
 
कमलनाथ ने कहा कि आयोग को पूरे प्रमाण के साथ बताया गया है कि पूरे राज्य में करीब 60 लाख फर्जी मतदाताओं की सूची तैयार की गई है। मतदाता सूचियों में जान-बूझकर गड़बड़ी की गई है। यह पूछने पर कि क्या इसमें प्रशासनिक लापरवाही हुई है? उन्होंने कहा कि राज्य में जितने मतदाता हैं उनका 13 प्रतिशत फर्जी हैं, यह लापरवाही नहीं बल्कि जान-बूझकर किया गया काम है।
 
उन्होंने फर्जी मतदाता सूची तैयार कराने का आरोप भाजपा पर लगाया और कहा कि उसने राजनीतिक लाभ अर्जित करने के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत यह काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसकी शिकायत आयोग से की है लेकिन भाजपा ने इस बारे में कोई पहल नहीं की जिससे साफ है कि उसी ने फर्जी सूची तैयार कराई है इसलिए इसकी शिकायत करने की उसे जरूरत नहीं है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

प्रतापगढ़ में मातम: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 6 August: चांद से टकराया SpaceX Falcon 9, शेख हसीना की घर वापसी का ऐलान, MP में बस किराया बढ़ा

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

अगला लेख