हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान बनेगा?: राजन जी महाराज

हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सनातनी लोग हो जागृत: राजनजी महाराज

विकास सिंह
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (17:08 IST)
भोपाल। हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान बनेगा, हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाना ही चाहिए। यह कहना है कि भोपाल में रामकथा के लिए पधारे प्रसिद्ध रामकथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज का। ‘वेबदुनिया’ से एक्सक्लूसिव बातचीत में राजन जी महाराज कहते हैं कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की जो मांग हो रही वह अच्छी मांग है और हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान बनेगा। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना ही चाहिए।

‘वेबदुनिया’ से बातचीत में राजन जी महाराज कहते है कि हिंदू राष्ट्र केवल मांग करने से नहीं बनेगा पूरे देश में जितने भी सनातनी लोग है उनकी चेतना जागृत करने की आवश्यकता है और सभी सनातनी को इसके लिए आगे आना चाहिए।

वहीं रामकथा वाचक राजन जी महाराज कहते हैं कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने की जो भी पहल होगी वह उसमें शामिल होंगे। राजन जी महाराज कहते हैं कि देश के वहीं सभी धर्माचार्य जो हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे है उनको आगे आना चाहिए और सभी सनातनी भी इसमें साथ आए। राजनजी महाराज कहते हैं कि भारत को हिंदू राष्ट्र होना चाहिए और इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मांग करेंगे।   

देश में राम और रामचरित मानस को चर्चा अगर साकार रूप में हो तो अच्छी बात है, लेकिन जिस रूप में चर्चा हो रही है वह अच्छी बात नहीं है। संतान को कोई अधिकार नहीं है कि वह अपने माता-पिता पर प्रश्न करें। राम आदि पिता है और सबके माता-पिता है। रामचरितमानस को लेकर जो विवाद चल रहा है, वह उनकी मूर्खता और अज्ञानता का सूचक है, वह रामचरित मानस के बारे में कुछ भी नहीं जानते इसलिए टिप्पणी कर रहे है। भगवान से प्रार्थना है कि जो-जो लोग इस तरह के बयान दे रहे है और ऐसी टिप्पणी कर रहे प्रभु उनकी सद्बुद्धि दें और उनकी चेतना जागृत करे।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धमेंद्र शास्त्री को लेकर विश्वास और अंधविश्वास विवाद पर राजन जी महाराज कहते हैं कि जो मानते है उनके लिए विश्वास है और जो नहीं मानते है वह अंधविश्वास है। भगवान राम के समय भी कई लोग राम को भगवान नहीं मानते थे। भगवान को मानने वाले भी लोग और नहीं भी। उल्लू कहता है कि सूर्य़ का अस्तित्व नहीं होता है क्योंकि दिन होने पर उल्लू को सूर्य भगवान दिखाई नहीं देते। उल्लू के सूर्य का अस्तित्व समाप्त कर देने से सूर्य समाप्त तो हो नहीं जाएंगे। इसलिए अपने धर्म अपनी संस्कृति में विश्वास रखिए भक्ति विश्वास का सूचक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा की घटना पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, महिला आयोग संज्ञान ले : सुप्रिया श्रीनेत

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

अगला लेख
More