Hanuman Chalisa

हेमंत कटारे की संपत्ति की जांच

Webdunia
सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (12:56 IST)
भिंड। एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और अपहरण के मामले में फरार चल रहे मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के गृहक्षेत्र में उनकी संपत्ति की पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच कर रहे विशेष जांचदल (एसआईटी) ने विधायक हेमंत कटारे पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

मामले की जांच कर रही एजेंसी की ओर से विधायक की उनके गृहक्षेत्र में संपत्ति का विवरण मांगे जाने के बाद जिला प्रशासन ने रविवार को से जिले में विधायक की चल-अचल संपत्ति का विवरण तैयार करना शुरू कर दिया है। अपर कलेक्टर टीएन सिंह ने बताया कि भोपाल से अटेर विधायक हेमंत कटारे की चल-अचल संपत्ति की जानकारी मांगी गई है।

भिंड, अटेर और उनके गृहगांव मनेपुरा में संपत्ति की जानकारी एकत्रित कर भोपाल भेजी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि भोपाल से निर्देश आने के बाद रविवार को तहसीलदार प्रमोद गर्ग ने पटवारियों से हेमंत कटारे की सपंत्ति की पड़ताल करने के लिए रिकॉर्ड मंगवाया। इसके पहले मामले की जांच के लिए 11 फरवरी को भोपाल से एक पुलिस बल भिंड आया था जिसने भिंड, अटेर और मनेपुरा में विधायक की तलाश में छापेमारी की थी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार, मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

अगला लेख