Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ बलात्कार का मामला

Advertiesment
congress mla
भोपाल। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ यहां पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा युवती की मां की शिकायत पर विधायक और उनके साथियों के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज हुआ है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार जेल में बंद युवती की जेल से ही विधिवत प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) धर्मेंद्र चौधरी के आदेश पर मंगलवार को रात महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।
 
इसके अलावा बजरिया थाना क्षेत्र निवासी युवती की मां की एक अन्य शिकायत पर बजरिया थाने में विधायक कटारे और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ अपहरण और धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। हेमंत कटारे भिंड जिले के अटेर से कांग्रेस के विधायक हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नहीं घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, बजट में इस तरह हुआ धोखा...