Hanuman Chalisa

सीहोर में बारिश के चलते नदी नाले उफान पर

Webdunia
सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (19:24 IST)
-नवेद जाफरी
सीहोर जिले में बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। जावर में नेवज नदी पुल के ऊपर से बह रही है और दर्जन भर ग्रामों का सड़क संपर्क टूट गया है। पुलिया पर पानी के बहने से गांव में जाने का रास्ता बंद है।
 
पुलिया के चार फुट ऊपर से पानी बह रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर पाइप के सहारे निकल रहे हैं। ऐसे में पाइप पर बैठकर पुल पार कर युवक फूलसिंह अचानक नदी में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बहने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद युवक ने तैरना शुरू किया और किनारे पर लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर युवक को पकड़ा।
 
वहीं सिद्दीकगंज में भी पार्वती नदी के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर अपनी बाइक से निकलते नजर आए।
गृहमंत्री का बड़ा बयान : राज्य के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है। मुख्यमंत्री द्वारा पूरी मॉनिटरिंग हो रही है।  राजस्व रेवेन्यू सभी कलेक्टरों की टीम से फीडबैक लिया जा रहा है। बारिश बंद होते ही किसानों को फसलों का नुकसान हुआ है, उनको  सहायता राशि दी जाएगी।
 
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब पर पूछे गए सवाल पर बच्चन ने कहा कि प्रदेश के मुखिया कमलनाथ जी की अच्छी पकड़ है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रदेश की आवश्यकता है। जिस तरह अन्य राज्यों ने काम किया है वैसे ही मप्र में भी तेज गति से काम करने की जरूरत है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए सहज-सुगम व्यवस्था की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भाजपा का ‘मिशन क्लीन’ शुरू: अहमदाबाद के 12 वार्डों में युवा चेहरों को मौका, निष्क्रिय नेताओं की छुट्टी

गुजरात में बड़ा सियासी फेरबदल: IPS मनोज निनामा का इस्तीफा, BJP टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

योगी सरकार में बढ़ा 40 फीसदी दुग्ध उत्पादन, देश में उत्‍तर प्रदेश नंबर वन

US-Israel-Iran War Ceasefire : डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

अगला लेख