Daily Horoscope
✕

कोरोनावायरस काल में करें कॉन्टेक्टलेस ऑडिट-जायसवाल

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (18:03 IST)
इंदौर। जीएसटी एवं सेंट्रल एक्साइज लेखा परीक्षा आयुक्तालय के अपर आयुक्त मनीष कुमार जायसलवाल ने कहा कि कोरोना संकट के मद्देनजर सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कॉन्टेक्टलेस ऑडिट करें। 
 
भमौरी स्थित कार्यालय में जीएसटी दिवस के आयोजन के अवसर पर जायसलवाल ने कहा कि जीएसटी लागू होने से अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में काफी परिवर्तन आया है। इससे करदाता को सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी करदाताओं से जीएसटी कानून के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करवाएं तथा करदाताओं से आग्रह करें कि कर का भुगतान समय पर करें। ऑडिट के दौरान उनकी समस्याओं को सुलझाने का भी त्वरित प्रयास करें। 
 
सहायक आयुक्त अमोघ थोरात ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ राजवस्व एकत्र करना ही नहीं बल्कि ट्रेड को जागरूक करना भी होना चाहिए। एचकेजी नायर, सुदेश बागड़े, सुरेन्द्रसिंह तथा विनोद शर्मा ने भी जीएसटी पर अपने विचार रखे।
 
इस अवसर पर कर सहायक राहुल कुमार को अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मुख्य आयुक्त भोपाल झोन द्वारा प्रशंसा प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि 160  देशों में जीएसटी लागू है और विश्व में सबसे पहले 1954 में फ्रांस में इसे लागू किया गया था। 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख