एमपी में जलदूत देंगे पानी बचाने का संदेश, जल संकट से निपटने के लिए वॉटर सेल का गठन

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते जल संकट और सूखे की आहट के बीच अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जल संकट को देखते हुए कमान अपने हाथों में लेते हुए पानी बचाने की मुहिम शुरू की है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से जल संवर्धन और संरक्षण की अपील की है।          
                                                    
वॉटर सेल का गठन : जल संरक्षण और जल बचाव के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की है। साथ ही पानी को सहेजने और नए जल स्रोत्र विकसित करने के लिए सुझाव भी साझा करने को कहा है। इसके लिए राज्य स्तर पर एक वाटर सेल गठित किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी सचिव स्तर के अधिकारी को दी गई है। नागरिक 'वाटर सेल' की ईमेल आईडी watercellmp@gmail.com पर सलाह और सुझाव दे सकते हैं।
                                                         
जल संरक्षण के लिए युवा बनेंगे जलदूत : मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पानी सबके लिए अनिवार्य जरूरत है। इसके बिना मानव जीवन का कल्पना भी नहीं की जा सकती, इसलिए पानी का संरक्षण किया जाना जरूरी है। कमलनाथ ने कहा कि युवाओं को जल संवर्धन के लिए जलदूत बनकर सामने आना चाहिए। युवाओं की ऊर्जा और नई सोच से पानी की एक-एक बूंद को बचाकर उसका सदुपयोग किया जा सकता है। वहीं पानी बचाने के लिए समितियों के गठन के साथ ही पानी बचाने की मुहिम को एक आंदोलन के रूप में शुरू किया जाएगा
 
जरूर करें वृक्षारोपण : मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखा एक प्राकृतिक प्रकोप है। जिस पर किसी का बस नहीं है, पर सब मिलकर सूखे से निपट सकते हैं। कमलनाथ ने कहा कि हमें बड़ी-बड़ी योजनाओं की अपेक्षा स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण का कार्य करना होगा। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बड़े किसानों से आग्रह किया है कि वह अपनी पूंजी का इस्तेमाल पानी रोकने के लिए खेत, तालाब और भूजल को रिचार्ज करने का कार्य करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

अगला लेख
More