झारखंड में मुस्लिम युवक की पिटाई से मौत, भीड़ ने लगवाए थे जय श्रीराम के नारे

Webdunia
सोमवार, 24 जून 2019 (11:45 IST)
झारखंड में एक मुस्लिम युवक के साथ मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां के खरसवां में चोरी करने के शक में भीड़ ने मुस्लिम युवक पर हमला कर दिया।
 
खबरों के अनुसार पुलिस को सौंपने से पहले भीड़ ने उसकी 18 घंटे से ज्यादा पिटाई की युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उसकी मौत हो गई।
 
युवक की पहचान 24 साल के तबरेज अंसारी के रूप में की गई है। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भीड़ मुस्लिम युवक से 'जय श्रीराम' और 'जय बजरंग बली' बोलने के लिए कह रही है।
 
सोशल मीडिया एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति तबरेज अंसारी की डंडे से पिटाई कर रहा है। खबरों के अनुसार तबरेज को 18 जून को पुलिस को सौंपा गया था, उससे पहले भीड़ ने उसकी पिटाई की थी। शनिवार को तबरेज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अगला लेख
More