Hanuman Chalisa

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में धमाके, 8 की मौत, 60 के करीब झुलसे, 60 से ज्यादा घरों में लगी आग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024 (12:35 IST)
Harda news in hindi:  मध्यप्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुए धमाकों से शहर में दहशत फैल गई। सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि धमाकों की वजह से 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ताजा जानकारी मिलने तक 8 लोगों की मौत की पुष्‍टि हुई है। अपुष्‍ट जानकारी के अनुसार, हादसे में 11 लोगों मारे जा चुके हैं। धमाके इतने तेज थे कि उनकी आवाज 10 किलोमीटर तक सुनाई दी। 

घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें घटनास्थल पर रुक-रुक कर हो रहे धमाके के साथ ऊंची आग की लपटें दिखाई दे रही हैं और लोग खुद को बचाने के लिए भागते हुये नजर आ रहे हैं। हरदा के जिलाधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि कारखाने और उसके आसपास कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबंधित अधिकारियों से बात कर घटना के बारे में जानकारी मांगी है। यादव ने मंत्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी और होम गार्ड के महानिदेशक अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से हरदा पहुंचने का निर्देश दिया।
 
अधिकारी ने बताया कि इंदौर, भोपाल के अस्पतालों और राज्य की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को आपात स्थिति के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए इंदौर और भोपाल से भी दमकल गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना के संबंध में एक बैठक भी बुलाई है।

आग की ऊंची ऊंची लपटे दूर से ही दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलैंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चला रही है।

60 से ज्यादा घरों में आग : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट में आने से कई लोग वाहन समेत दूर उछल गए। फैक्ट्री में रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस कारखाने में लगभग 5 साल पहले भी विस्फोट हो चुका है, जिसमें लगभग तीन लोगों की जान चली गई थी।
 
घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आग बुझाने के प्रयास जारी है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

भाषा शुद्ध करनी है तो रेडियो सुनें : CM योगी ने सुनाए स्कूल के दिलचस्प किस्से, आकाशवाणी की तारीफ में कही बड़ी बात

बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया, खेती के लिए जमीनें भी

अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए पूरा आसान प्रोसेस

यूपी में छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को दूसरा मौका, योगी सरकार फिर खोलेगी पोर्टल

उत्‍तर प्रदेश के तराई में आई श्वेतक्रांति, 51 हजार महिलाएं बनीं उद्यमी, 1500 गांवों में फैला दूध कारोबार

अगला लेख