Hanuman Chalisa

आबकारी अधिकारी ने शराब ठेकेदार से सांठगांठ कर सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

विकास सिंह
बुधवार, 27 मार्च 2019 (15:24 IST)
भोपाल। ग्वालियर के आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त पद पर पदस्थ संदीप शर्मा पर शराब ठेकेदारों से साठगांठ कर सरकार को करोड़ों का चूना लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
 
आबकारी अधिकारी पर आरोप है कि उसने शराब ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए लाइसेंस फीस की वसूली ही नहीं की। जिसके कारण सरकार को करोड़ों रुपए की राजस्व हानि हुई है। देशी और विदेशी शराब की तीन दुकानों की लाइसेंस फीस की वसूली न किए जाने की वजह से करीब ढाई करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
 
आरोप है कि सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा ने शराब ठेकेदारों से मिलीभगत कर ये कारनामा किया है।
 आबकारी अधिकारी ने ही उठाए सवाल सहायक आयुक्त संदीप शर्मा के कारनामे का खुलासा आबकारी विभाग के ही अधिकारी ने किया है।
 
उपायुक्त आबकारी शैलेष सिंह ने शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए है। सिंह ने कलेक्टर को 5 पेज का एक पत्र लिखा है। उन्होंने तथ्यों के साथ कलेक्टर को बताया है कि किस तरह संदीप शर्मा ने सरकारी खजाने को ढ़ाई करोड़ रुपए की चपत लगाई।

वहीं इस मामले में आबकारी विभाग के आयुक्त रजनीश श्रीवास्तव का कहना हैं कि पूरे मामले में सहायक आयुक्त संदीप शर्मा को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

हैदराबाद की एक 'बिरयानी' ने खोला 70,000 करोड़ का महा-घोटाला! देशभर के 1.77 लाख रेस्टोरेंट रडार पर

ट्रंप ने भरी सभा में पाकिस्‍तानी पीएम को खड़ा कराया, प्रधानमंत्री मोदी की क्‍यों की तारीफ?

फतेहपुर: पालतू कुत्ते के भौंकने से बवाल, जमकर चलीं कुर्सियां, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

कौन हैं नामग्या सी खंपा? ट्रंप के गाजा बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में भारत का किया प्रतिनिधित्व

फरीदाबाद में गलती से रद्दी में बेचे 100 ग्राम सोने के गहने, दिल जीत लेगी कबाड़ी की ईमानदारी

अगला लेख