sundarkand

मध्यप्रदेश में 'सौभाग्य' योजना, 45 लाख परिवारों को मिलेगी बिजली

Webdunia
बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (10:50 IST)
मध्यप्रदेश में बिजली से वंचित 45 लाख परिवार को विद्युत उपलब्ध कराने के  लिए 'प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना' ('सौभाग्य') राज्य में शुरू की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन (आरईसी) ने यह कहा है।
 
आरईसी के बयान के अनुसार बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 दिसंबर को 'सौभाग्य' योजना की शुरुआत की। बयान के अनुसार राज्य में बिजली से वंचित कुल 45 लाख परिवार हैं। इन परिवारों को 'दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना' और 'सौभाग्य' योजना के दायरे में लाने का प्रस्ताव है।
 
इस योजना की शुरुआत के साथ रीवा जिले में 5,000 नए बिजली कनेक्शन जारी किए गए। 'सौभाग्य' योजना की शुरुआत पिछले साल सितंबर में की गई। कुल 16,320 करोड़ रुपए की लागत वाली इस योजना के तहत देश में बिजली से वंचित करीब 4 करोड़ परिवारों को विद्युत उपलब्ध कराना है। इसमें 12,320 करोड़ रुपए का बजटीय समर्थन शामिल है।
 
योजना के तहत सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सभी घरों को बिजली 31 मार्च 2019 तक उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। आरईसी योजना के लिए नोडल एजेंसी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

नवीनतम

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

अगला लेख