khatu shyam baba

इंदौर में विवादित किताब लिखने वाली डॉ. फरहत खान की जल्द होगी गिरफ्तारी, पीएचडी की डिग्री वापस लेने की तैयारी

विकास सिंह
मंगलवार, 6 दिसंबर 2022 (13:26 IST)
भोपाल। इंदौर के शासकीय लॉ कॉलेज में विवादित पुस्तक के मामले में किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान और किताब के प्रकाशक की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फरहत खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई है और वह फरहत खान की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि पूरे मामले में केस दर्ज होने के बाद डॉ फरहत खान परिवार समेत फरार है।

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंदौर के शासकीय लॉ कॉलेज में विवादास्पद  किताब मामले में किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान और प्रकाशक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बना दी गई है औऱ जल्ही ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं गृहमंत्री ने कहा कि देश विरोधी किताब लिखने वाली डॉ. फरहत खान की डॉक्टरेट की डिग्री की वापसी के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखेंगे।

क्या है पूरा मामला?- इंदौर के नवीन विधि महाविद्यालय की प्रोफ्रेसर डॉ. फरहत खान अपनी किताब ‘सामूहिक हिंसा एवं दांडिक न्याय पद्धति’ को लेकर विवादों के घेरे में है। इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान और प्रकाशक अमर लॉ पब्लिकेशन और लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इनामुर्रहमान और संस्थान के प्राध्यापक मिर्जा मोजिज बेग के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भंवरकुआं पुलिस ने लेखिका डॉ. फरहत खान के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153-ए (धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना), 295-ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर किए गए विद्वेषपूर्ण कार्य) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के नए रक्षा मंत्री का खात्मा, यूरोप को दी 'Act of War' की चेतावनी!

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

ईरान संकट : बढ़ते सैन्य टकराव के बीच परमाणु जोखिम, IAEA ने किया संयम बरतने का आग्रह

अगला लेख