Hanuman Chalisa

पड़ोसी के कुत्ते ने महिला को काटा, महिला के पति ने कुत्ते को गोली से उड़ाया

Webdunia
गुरुवार, 3 जून 2021 (14:38 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। पुलिस ने इंदौर में एक पड़ोसी के पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या के आरोप में 53 वर्षीय व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पत्नी को कुत्ते ने काट लिया था, जिसके कारण उसने आग-बबूला होकर यह आपराधिक कदम कथित तौर पर उठाया।

ALSO READ: अब भारत में भी खोजी कुत्ते सूंघ लेंगे कोरोनावायरस को
 
द्वारकापुरी पुलिस थाने के उप निरीक्षक मनीष माहोर ने बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 429 के तहत गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेंद्र विश्वैया (53) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सुदामा नगर में रहने वाले विश्वैया ने एक पड़ोसी के पालतू कुत्ते पर अपनी लाइसेंसी राइफल से बुधवार देर रात गोली दागी और गर्दन पर गोली लगने से कुत्ते ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 
माहोर ने बताया कि वारदात का सबब पूछे जाने पर विश्वैया ने दावा किया कि कुत्ते ने उसकी पत्नी को काट लिया था और यह जानवर उसके इलाके के अन्य लोगों को भी काटकर घायल कर चुका था।उन्होंने बताया कि विश्वैया की लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली गई है और कुत्ते के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 
उपनिरीक्षक ने बताया कि हम मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। अगर कुत्ते ने विश्वैया की पत्नी को वाकई काटा होगा, तो हम उसके मालिक के खिलाफ भी उचित कानूनी कदम उठाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

सोने के आयात में 70% गिरावट, मोदी की अपील और बढ़े शुल्क का दिखा असर

भविष्य की सैन्य ताकत के लिए भारत का स्वदेशी ड्रोन पर जोर

Top News 19 June : हार्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी हटी, ईरान से वार्ता टली; सोने के आयात में 70% गिरावट

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

अगला लेख