Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बलिया में शवों को नोच रहे थे कुत्ते, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की अंत्येष्टि

Advertiesment
Funeral
बलिया (यूपी)। बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव में गंगा नदी के तट पर गुरुवार को 2 लाशों को कुत्तों द्वारा नोचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कराया।
 
फेफना थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को गुरुवार अपराह्न सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव में गंगा नदी के तट पर 2 शव दिखाई दे रहे हैं। इस सूचना के बाद उप जिलाधिकारी राजेश यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों का गंगा नदी के तट पर अंतिम संस्कार कराया।
 
उन्होंने बताया कि दोनों शव पर घंट बंधे हुए थे और ऐसा प्रतीत होता है कि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर परिजनों ने शवों को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया था। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुत्ते 2 शवों को नोंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Jiophone: बिना रिचार्ज 300 मिनट आउटगोइंग कॉल मुफ्त, रिचार्ज पर एक के साथ दूसरा प्लान Free